सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers stood in line since morning, returned disappointed as the truck did not arrive

Balrampur News: सुबह से लगाई लाइन, ट्रक न आने से निराश लौटे उपभोक्ता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Consumers stood in line since morning, returned disappointed as the truck did not arrive
बलरामपुर के बालाजी गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सिलिंडर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। जिला प्रशासन भले ही पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। आलम यह है शुक्रवार को उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगे रहे, दोपहर में ट्रक न आने की सूचना पाकर सभी को निराश लौटना पड़ा।
Trending Videos

नगर के धर्मपुर स्थित राप्ती गैस गोदाम पर शुक्रवार को सिलिंडर का ट्रक नहीं आया। ट्रक न आने से सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं के चेहरे पर मायूसी छाई रही। उपभोक्ता मोहन, कलावती, रागिनी, सुल्ताना व मयंक ने बताया कि सुबह सात बजे से लाइन में लगे थे। दोपहर में पता चला कि ट्रक नहीं आएगा। 28 मार्च को सिलिंडर मिलेगा। सुबह से चार घंटे बेवजह खराब हो गए। सिलिंडर लेकर खड़ी फूलमती व यशोदा ने बताया कि हम लोगों को सुबह से लाइन लगानी पड़ती है,इसके बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह तुलसीपुर मार्ग स्थित बालाजी गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार दिखी। राजरानी व पिंकू ने बताया कि सुबह छह बजे से लाइन लगाए हुए हैं। नौ बज गया, लेकिन अभी तक ट्रक नहीं आया है। 11 बजे के बाद सिलिंडर मिलने की बात कर्मचारी कह रहे हैं। इसी तरह श्रीदत्तगंज, उतरौला व रेहरा बाजार स्थित एजेंसी पर भी स्टॉक न आने के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े होटलों पर सेटिंग से पहुंच रहे सिलिंडर
एक तरफ सिलिंडर न मिलने के कारण छोटे व्यवसायी का धंधा बंदी की कगार पर हैं, वहीं बड़े होटल व ढाबों पर आसानी से सिलिंडर पहुंच रहा है। जिला मुख्यालय स्थित कई बड़े होटलों के किचेन में सिलिंडर पर ही खाना बन रहा है। लोगों का आरोप है कि सेटिंग व ब्लैक में बड़े होटलों पर सिलिंडर की आपूर्ति बिना रोकटोक हो रही है।
बुकिंग के अनुसार मिल रहा सिलिंडर
सिलिंडर वितरण में अब भीड़ कम हुई है। कुछ स्थानों पर स्टॉक न पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। ज्यादातर एजेंसियों पर बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed