{"_id":"6a00be720c47bee374069605","slug":"demand-for-ac-tv-and-washing-machine-increased-during-the-wedding-season-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147939-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सहालग में बढ़ी एसी, टीवी व वॉशिंग मशीन की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सहालग में बढ़ी एसी, टीवी व वॉशिंग मशीन की डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 10 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के चौक बाजार में इलेक्ट्रानिक दुकान पर जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। शादी-विवाह के सीजन में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग शादी में उपहार देने के लिए एसी, टीवी, कूलर और वॉशिंग मशीन आदि की खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है और दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल है।
शनिवार को चौक बाजार, गुड़मंडी, भगवतीगंज व पहलवारा आदि बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों पर दिनभर खरीदारों की आवाजाही बनी रही। दुकानों पर पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि अब शादी में उपयोगी उपहार देने का चलन तेजी से बढ़ा है। ग्राहक राजू ने बताया कि बहन की शादी है। वह टीवी और एसी खरीदने आए हैं। बताया कि 32 इंच एलईडी टीवी की कीमत लगभग 18,000 से 24,000 रुपये तक है, जबकि 1 टन एसी करीब 32,000 से 38,000 रुपये में मिल रहा है। वहीं वॉशिंग मशीन 13,000 से 18,000 रुपये और कूलर 6,000 से लेकर 9,000 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आजकल लोग शादी में महंगे और उपयोगी गिफ्ट देना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वॉशिंग मशीन 15,000 रुपये में और टीवी लगभग 20,000 रुपये में देखा है।
अब्दुल वहाब ने बताया कि एसी खरीदना है जिसकी कीमत बाजार में 33,000 से 40,000 रुपये के बीच है। उन्होंने कहा कि अब उपहार केवल औपचारिकता नहीं रह गया है, बल्कि उपयोगिता भी देखी जाती है। मेहताब ने बताया कि वह कूलर और टीवी खरीदने आए हैं, जहां कूलर 7,000 से लेकर 9,000 रुपये और टीवी 19,000 से लेकर 23,000 रुपये तक में मिल रहा है।
दुकानदार शहंशाह ने बताया कि शादी सीजन के चलते बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। महेंद्र और पप्पू ने कहा कि सबसे ज्यादा मांग टीवी और वॉशिंग मशीन की है। ग्राहकों की भीड़ से दिनभर दुकानें व्यस्त रहती हैं, लेकिन कारोबार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
Trending Videos