सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Democracy protector warrior passes away, given a state funeral

Balrampur News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Democracy protector warrior passes away, given a state funeral
रामपियारे।-फाइल फोटो
विज्ञापन
रेहराबाजार। अहिरौली बुजुर्ग निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामपियारे (85) का रविवार को निधन हो गया। पुलिस की मौजूदगी में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई और पैतृक अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र मुन्ना लाल ने दी।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार रामपियारे पुत्र द्वारिका प्रसाद लोकतंत्र रक्षक सेनानी थे। आपातकाल के दौरान सितंबर 1976 में उन्होंने रेहरा बाजार थाने में गिरफ्तारी दी थी, जिसके बाद उन्हें गोंडा जिला जेल भेज दिया गया था। वहां वह बैरक संख्या-5 में निरुद्ध रहे और बाद में जनवरी 1977 में रिहा हुए। पुत्र पृथ्वीराज ने बताया कि बीते एक माह से वह अस्वस्थ चल रहे थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक समर बहादुर सिंह की पुलिस टीम ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed