पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees danced to Shyam bhajans until late into the night and raised chants of devotion

Balrampur News: श्याम भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, लगाए जयकारे

Sat, 27 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to Shyam bhajans until late into the night and raised chants of devotion
फोटो-1-बलरामपुर के बरदौलिया बाजार में कथा सुनने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ।-संवाद
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के बरदौलिया बाजार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने शुक्रवार देर शाम भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भजन गायकों और गायिकाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा। श्रद्धालुओं के जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

श्री श्याम सेवक परिवार की ओर से आयोजित महोत्सव में श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। छप्पन भोग अर्पित कर आकर्षक एवं अलौकिक शृंगार किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंकज निगम एवं प्रभात निगम ने श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं भजन गायिका माही पोरवाल और अनुष्का सनातनी ने सीताराम महिमा एवं हनुमान भजनों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। पूरा पंडाल श्याम नाम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्याम कुमार गुप्त, रमेश कुमार कसौधन, पन्नालाल कसौधन, अरविंद कुमार कसौधन, आशुतोष तिवारी, शुभम तिवारी, दीपक कुमार कसौधन, अभिनंदन सोनी, राजेश कुमार गुप्ता, बनवारी लाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed