सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM arrived to inspect the canal system before the Kharif season

Balrampur News: खरीफ सीजन से पहले नहर व्यवस्था जांचने पहुंचे डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
DM arrived to inspect the canal system before the Kharif season
फोटो-28-बलरामपुर के हरैया सतघरवा में नहर सफाई कर निरीक्षण करते डीएम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। खरीफ सीजन से पहले किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन सोमवार को हरैया सतघरवा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने राप्ती मुख्य नहर के किलोमीटर 45 से 50 के बीच निरीक्षण कर कुलाबों और गुलों की स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नहरों की साफ-सफाई, जल प्रवाह और अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कुलाबों में जमा सिल्ट की जल्द सफाई कराई जाए, ताकि नहर का पानी टेल तक आसानी से पहुंच सके और किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो। उन्होंने खरझार पहाड़ी नाले पर प्रस्तावित सिंचाई परियोजना का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि असिंचित क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए विशेष परियोजना तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों से बातचीत कर सिंचाई व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने नहरों की नियमित सफाई और समय पर पानी छोड़े जाने की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए सभी किसानों तक समयबद्ध सिंचाई सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी रखते हुए सभी आवश्यक कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता राप्ती नहर संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता चित्तौड़गढ़ बांध सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed