{"_id":"6a396f467e53f27cc0030ecb","slug":"dm-holds-a-public-meeting-in-the-village-and-reviews-preparations-balrampur-news-c-99-1-slko1029-150429-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डीएम ने गांव में लगाई चौपाल, परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डीएम ने गांव में लगाई चौपाल, परखीं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के ग्राम बेलहा में चौपाल के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। मानसून की आहट के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने तैयारियों की जमीनी पड़ताल शुरू कर दी है। अमर उजाला में 18 जून से संभावित बाढ़ से सुरक्षा की तैयारियों का अभियान शुरू किया था।
सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तहसील सदर के राप्ती नदी तटवर्ती ग्राम बेलहा पहुंचकर बाढ़ चौपाल लगाई। ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संभावित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ से निपटने की तैयारियों, राहत व्यवस्था और कटानरोधी कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया।
चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राप्ती नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। नदी के किनारे बसे गांवों में संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड द्वारा कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्य कराए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों, नावों की व्यवस्था, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की प्रक्रिया तथा आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि बाढ़ के दौरान अफवाहों से बचें। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड भारत लाल आदि मौजूद रहे।