सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sadhu's body found hanging from a tree in the orchard

Balrampur News: बाग में पेड़ से लटका मिला साधु का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sadhu's body found hanging from a tree in the orchard
विज्ञापन
ललिया। हाथीगर्दा गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध साधु का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हाथीगर्दा गांव निवासी जटाशंकर तिवारी (65) पिछले कई वर्षों से साधु के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग नित्यकर्म के लिए गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग की ओर गए थे।


उनकी नजर एक पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटके शव पर पड़ी। शव की पहचान जटाशंकर तिवारी के रूप में हुई। ललिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक के छोटे भाई छोटकऊ तिवारी ने बताया कि जटाशंकर तिवारी लंबे समय से साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे और अधिकतर समय पूजा-पाठ व एकांत में बिताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी का निधन लगभग दस वर्ष पहले हो चुका था। परिवार में उनके चार पुत्र हैं, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed