{"_id":"6a3a6cc0d730a4f92e040724","slug":"video-video-blramapara-ma-nahana-ka-tharana-rapata-yajaka-nahara-ma-dab-yavaka-talsha-jara-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में नहाने के दौरान राप्ती योजक नहर में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में नहाने के दौरान राप्ती योजक नहर में डूबा युवक, तलाश जारी
बलरामपुर निवासी एक युवक मंगलवार की दोपहर मल्हीपुर क्षेत्र के झिरझिरवा स्थित राप्ती योजक नहर में नहाते समय डूब गया। साथ नहाने गए दोस्त की सूचना पर आई पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक युवक का सुराग नहीं लगा था।
बलरामपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज तराई निवासी नफीस (21) मल्हीपुर थाना क्षेत्र के साईंगांव चौराहा स्थित मटेरा निवासी इमरान की दुकान में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। मंगलवार की दोपहर वो गर्मी से निजात पाने के लिए मित्र हसिदुल्लाह के साथ झिरझिरवा स्थित योजक नहर में नहाने गया गए थे।
नहाने के दौरान नफीस गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मित्र हसिदुल्लाह के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए लेकिन तब तक नफीस तेज लहरों में गायब हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक सूरज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नफीस की तलाश शुरू की। खबर लिखे जाने तक नफीस का कुछ पता नहीं चल सका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।