सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight roads in rural areas will be renovated

Balrampur News: ग्रामीण क्षेत्रों की आठ सड़कें होंगी चकाचक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Eight roads in rural areas will be renovated
बलरामपुर में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की आठ सड़कों का निर्माण 1.44 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। शासन से बजट मिल गया है। अब टेंडर की तैयारी है। सड़कें बनने से एक लाख से अधिक ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।
Trending Videos


सदर विधानसभा क्षेत्र के हृदयनगर संपर्क मार्ग का निर्माण 25 लाख रुपये से कराया जाएगा। देवरिया रानीजोत मार्ग से गणेशपुर ज्वालापुरवा होते हुए कोड़री संपर्क मार्ग के निर्माण पर 7.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह मन्नीजोत से टिकुइया तक सड़क के निर्माण पर 31.30 लाख रुपये खर्च होंगे। पंडरिया (पडरी) संपर्क मार्ग का निर्माण 12.50 लाख रुपये से व कल्लाभट्टा सरदारगढ़ से मोहम्मदपुर विजय संपर्क मार्ग का निर्माण 23.80 लाख रुपये से कराया जाएगा। बहराइच मार्ग से हसुवाडोल संपर्क मार्ग के लिए 18.80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बच्चा-बच्ची संपर्क मार्ग पर 10 लाख रुपये तथा हरिहरगंज ललिया से पाननकुइयां संपर्क मार्ग पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण संतोष कुमार, मोहित, राजेंद्र, विवेक व राहुल आदि ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी। किसानों, स्कूली बच्चों और मरीजों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराई जा रही टेंडर प्रक्रिया
सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। सभी सड़कों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed