सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity supply will be disrupted in several areas from March 29 to 31

Balrampur News: 29 से 31 मार्च तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in several areas from March 29 to 31
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के विभिन्न इलाकों में 29 से 31 मार्च तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा मार्ग चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग, उपकेंद्र की टेस्टिंग और सुंदरीकरण कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी।
Trending Videos

अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि 11 केवी सिविल लाइन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 29, 30 व 31 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे परेड ग्राउंड, माया होटल, दीक्षित कॉलोनी, अवधूत स्कूल क्षेत्र, बरमबाबा स्थान, टीवी टावर क्षेत्र, अचलापुर, दीक्षित चौराहा से नौलकोठी मार्ग, बीएसएनएल कार्यालय क्षेत्र, विकासखंड कार्यालय परिसर, पूरबटोला, खलवा, झंझरा, कस्बा, सिटी पैलेस, कालीथान समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 29 मार्च 33 केवी पूरबटोला लाइन से जुड़े क्षेत्रों में पूरब टोला, खलवा, झंझरा, कस्बा, सिटी पैलेस, कालीथान चौराहा, डीएवी स्कूल, नई बस्ती, मेजर चौराहा, चूड़ी बाजार, बड़ा पुल, ठठेरी बाजार, चौक उत्तर लाइन, बड़ी इमली चुंगी नाका, भंडारखाना, मेवालाल तालाब क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। 11 केवी अस्पताल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर, ग्राम कलवारी (आंशिक क्षेत्र) प्रभावित होंगे।
इसी दिन 11 केवी जेल फीडर से जुड़े जिला कारागार परिसर, नहरबालागंज, उतरौला रोड, धर्मपुर, जोकहिया, आरटीओ कार्यालय क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 11 केवी धर्मपुर फीडर से जुड़े बलुहा, मुरलीपुर, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, गदुरहवा, टेड़ी बाजार, देवीदयाल तिराहा सहित पूरे क्षेत्र में भी बिजली कटौती की जाएगी।
30 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी पूरबटोला लाइन से जुड़े पूरबटोला, खलवा, झंझरा, कस्बा, सिटी पैलेस, कालीथान, डीएवी स्कूल, नई बस्ती, मेजर चौराहा, चूड़ी बाजार, बड़ा पुल, ठठेरी बाजार, चौक उत्तर लाइन, बड़ी इमली चुंगी, भंडारखाना, मेवालाल तालाब समेत सभी क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed