सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire in Sohelwa forest, five bigha area affected

Balrampur News: सोहेलवा जंगल में आग, पांच बीघा क्षेत्र प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire in Sohelwa forest, five bigha area affected
फोटो-28-बलरामपुर के सोहेलवा जंगल में लगी आग के बाद निकल रहा धुंआ ।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के रामपुर रेंज के तहत टंडवा गांव के पीछे जंगल में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल की सूखी पत्तियां, टहनियां व पेड़ उसकी चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगे। आग लगने से करीब पांच बीघा क्षेत्र प्रभावित हो गया, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos


आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। तेज गर्मी और सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे हालात कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गए। रेंजर प्रभात वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पेड़-पौधों की पत्तियां और टहनियां सूख जाने के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है और जहां से भी आग की सूचना मिलती है, वहां तत्काल पहुंचकर उसे बुझाने का प्रयास किया जाता है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed