{"_id":"6a7b588ecb8d50ff9e0418da","slug":"former-mp-meets-railway-minister-demands-expediting-the-khalilabad-rail-project-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153114-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद, खलीलाबाद रेल परियोजना में तेजी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद, खलीलाबाद रेल परियोजना में तेजी की मांग
Tue, 11 Aug 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-39-रेलमंत्री से मुलाकात करते पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ।-स्रोत :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण में तेजी लाने की मांग को लेकर श्रावस्ती के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने मंगलवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपकर परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।
पूर्व सांसद ने कहा कि श्रावस्ती और बलरामपुर आकांक्षी जनपदों में शामिल हैं। श्रावस्ती में रेल सुविधा शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित रेल लाइन भिनगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला और डुमरियागंज होते हुए खलीलाबाद तक जाएगी।
उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में कार्य अपेक्षाकृत तेजी से चल रहा है, जबकि बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में प्रगति धीमी है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, सर्वेक्षण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ नियमित समीक्षा की मांग की।