सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hailstorm and rain make the weather pleasant, increasing the worries of sugarcane farmers

Balrampur News: ओलावृष्टि और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गन्ना किसानों की बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm and rain make the weather pleasant, increasing the worries of sugarcane farmers
फोटो-27,28-बलरामपुर के पचपेड़वा क्षेत्र में हुआ ओलावृ​ष्टि ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/ गैसड़ी। जिले में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के साथ कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गन्ने की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos

लक्ष्मीनगर, हरनहवा परसिया, गोबरी, सतनी, शंकरपुर कला, त्रिलोकपुर और नरायनपुर थमुआ समेत कई गांवों में देर शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी गिरे। तेज आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। किसान रामनरेश यादव ने बताया कि उन्होंने हाल ही में गन्ने की बोआई की थी। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं किसान शिवपूजन वर्मा ने कहा कि जिन खेतों में गन्ना बड़ा हो चुका है, वहां बारिश से फायदा मिलेगा और फसल की बढ़वार अच्छी होगी। ज्येष्ठ माह में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम आषाढ़ जैसा महसूस हो रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि लगातार बारिश से नई गन्ना बोआई वाले खेतों में जलभराव होने पर बीज सड़ने की आशंका रहती है। किसानों को खेतों से पानी निकालने की सलाह दी गई है। वहीं तैयार खड़ी गन्ना फसल के लिए यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed