{"_id":"69ed099c508fedb283060f05","slug":"home-guard-recruitment-exam-3446-candidates-appeared-at-six-centres-balrampur-news-c-99-1-slko1018-147050-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती परीक्षा: छह केंद्रों पर 3446 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: छह केंद्रों पर 3446 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें 4416 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3448 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 968 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही और गहन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार की सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों को बायोेमीट्रिक सत्यापन और सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को मोबाइल, पगड़ी, घड़ी एवं इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नहीं ले जाने दिया गया। परीक्षा नगर के बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज कला संकाय, एमएलके पीजी कॉलेज वाणिज्य संकाय और एमपीपी इंटर कॉलेज के केंद्रों पर हुई। भीषण गर्मी के बावजूद अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि भर्ती परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
-- -- -- -- -- -- --
सामान्य ज्ञान आसान तो गणित व तर्कशक्ति वाले प्रश्न थे कठिन
फोटो-38 से 41 तक
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एमएलके मसाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर गोंडा से परीक्षा देने आए विनय पांडेय ने बताया कि सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्न ठीक रहे, लेकिन तर्कशक्ति के कुछ सवाल कठिन लगे। गोंडा के ही शिव कुमार यादव ने कहा कि तैयारी करने वालों के लिए पेपर अच्छा था। समय प्रबंधन जरूरी लगा। बहराइच की लक्ष्मी गौतम ने बताया कि हिंदी और सामान्य अध्ययन के प्रश्न आसान थे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीएम व एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
परीक्षा का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं एसपी विकास कुमार ने एमपीपी इंटर कॉलेज में संचालित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। डीएम ने ड्युटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एमएलके की जगह एमपीपी पहुंचीं रागिनी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने गोंडा जनपद से आई अभ्यर्थी रागिनी परीक्षा केंद्र को लेकर भ्रमित हो गईं। वह निर्धारित केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज की जगह एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंच गईं। वहां मुख्य द्वार पर चस्पा अनुक्रमांक और सीटिंग प्लान में अपना रोल नंबर न मिलने पर वह परेशान हो उठीं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने रोल नंबर देखकर बताया कि उनकी परीक्षा एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित है। यह सुनते ही रागिनी तत्काल वहां के लिए रवाना हुईं। हालांकि जब तक वह एमएलके महाविद्यालय पहुंचीं, तब तक प्रवेश का निर्धारित समय समाप्त हो चुका था। इससे उनकी धड़कनें तेज हो गईं और परीक्षा छूटने की चिंता सताने लगी। काफी अनुरोध और जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों ने मानवीय आधार पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X