{"_id":"69e1250cba16e2dbc20c3623","slug":"if-success-is-achieved-the-dreams-of-the-students-get-wings-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146453-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सफलता मिली तो विद्यार्थियों के सपनों को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सफलता मिली तो विद्यार्थियों के सपनों को लगे पंख
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल में खुशी जताते मेधावी व शिक्षक ।-स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
बलरामपुर। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में सफलता मिलने से विद्यार्थियों के सपनों को पंख लग गए हैं। विद्यार्थियों की सफलता को लेकर विद्यालयों में उत्सव का माहौल रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया।
विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा के दम पर सपने साकार करने का दम भर रहे हैं। कोई आईएएस बनकर देशसेवा की बात कर रहा है तो कोई डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करने को अपना संकल्प बता रहा है। कुछ विद्यार्थियों ने तो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की बात कही है। जिले की टॉपर अक्षिता का सपना फैशन डिजाइनर बनने का है। अमर उजाला की टीम ने मेधावियों से उनके सपनों को लेकर बात की तो सभी ने भविष्य की योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
आईएएस बनकर करुंगा देश सेवा
सीबीएसई हाईस्कूल के जिला टॉपर रहे सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र ईशान टंडन के पिता संजीव टंडन ठेकेदार व मां अंजलि सिंह टंडन शिक्षिका हैं। ईशान अपनी सफलता का श्रेय मां और पिता के साथ अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को देते हैं। इनका कहना है कि कठिन परिश्रम व समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है। ईशान आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं अक्षिता
हाईस्कूल की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉपर अक्षिता द्विवेदी के पिता डॉ. हिमांशु धर द्विवेदी एवं मां डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी शिक्षिका हैं। अक्षिता अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को देती हैं। इनका कहना है कि पाठ्यक्रम का नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास से परीक्षा में सफलता हासिल की है। अक्षिता फैशन डिजाइनर बनकर फैशन की दुनिया में नाम रोशन करना चाहती हैं।
सिविल सेवा में जाने का है सपना
हाईस्कूल की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा समीक्षा श्रीवास्तव के पिता समीर श्रीवास्तव सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। मां अंजली श्रीवास्तव गृहिणी हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। इनका कहना है कि छह घंटे की पढ़ाई करके परीक्षा में सफलता हासिल की है। समीक्षा का सपना सिविल सेवा में जाने का है।
इंजीनियर बनकर देश के विकास में देंगे योगदान
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अंश मिश्र के पिता राघवेंद्र व्यवसायी एवं मां नीतू मिश्रा गृहिणी हैं। अंश अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। इनका कहना है कि पाठ्यक्रम का विस्तृत अध्ययन करना चाहिए। अंश का सपना है कि वह आईआईटी से इंजीनियरिंग कर देश के विकास में योगदान दें।
डॉक्टर बनकर मरीजों की करूंगी सेवा
हाईस्कूल की परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पायनियर पब्लिक स्कूल की छात्रा उन्नति के पिता हरीश कुमार शर्मा व्यवसायी एवं मां सुषमा शर्मा गृहिणी हैं। सुषमा का कहना है कि माता-पिता के मार्गदर्शन एवं कड़ी मेहनत से उन्होंने सफलता पाई है। इनका यह भी कहना है कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। सुषमा डाॅक्टर बनकर मरीजों का इलाज करना चाहती हैं।
Trending Videos