{"_id":"69ff713f413fcedf670e123c","slug":"illegal-occupation-of-land-not-allowing-boundary-wall-to-be-constructed-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147903-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जमीन पर कर लिया अवैध कब्जा, नहीं बनवाने दे रहा बाउंड्रीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जमीन पर कर लिया अवैध कब्जा, नहीं बनवाने दे रहा बाउंड्रीवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के देहात कोतवाली में शिकायत सुनते डीएम व एसपी।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी थाना और कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन कब्जा, रास्ता विवाद, पैमाइश और निर्माण रोकने जैसी शिकायतें आईं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलेभर में कुल 136 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
कोतवाली नगर में मोहल्ला गदुरहवा निवासी अनीस ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया है। अब वह बाउंड्रीवॉल बनवाना चाहते हैं तो विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहा है। वहीं विशुनपुर निवासी शेखर सुमन ने शिकायत किया कि खेत जाने का एकमात्र रास्ता विपक्षियों ने दीवार बनाकर बंद कर दिया है। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। ललिया थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दो मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह अन्य थानों में सुनवाई हुई।
सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत
हरैया सतघरवा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में बलिवंता निवासी नकुल प्रसाद पांडे ने सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। हरैया निवासी उत्तम गिरि ने पड़ोसियों पर छत निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं मोतीपुर खुर्द निवासी अमेरिका प्रसाद ने चकमार्ग खत्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है।
गौरा थाना में फरियादी रो पड़ी
गौरा थाना पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम जनुका निवासी अनीता तिवारी ने चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत करते हुए अधिकारियों के सामने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी मार्ग खाली नहीं कराया गया। वहीं सिंघवापुर निवासी राधेश्याम ने खेत की मेड़ तोड़े जाने की शिकायत की। सीओ सिटी ज्योति श्री, थाना प्रभारी हरीश सिंह और राजस्व निरीक्षक राज किशोर तिवारी ने पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos