सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Incharges and supervisors will be punished if the cleanliness system deteriorates

Balrampur News: सफाई व्यवस्था बिगड़ने पर नपेंगे प्रभारी व सुपरवाइजर

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Incharges and supervisors will be punished if the cleanliness system deteriorates
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने अब सख्त रवैया अपनाया है। इसके तहत चिकित्सकों व कर्मचारियों की समय से उपस्थिति व सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए सीएमएस व गुणवत्ता प्रबंधक ने कमान संभाली है। अस्पताल की गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय ने सफाई प्रभारी व सुपरवाईजरों के साथ बैठक कर आवश्यक सुझाव दिए।
Trending Videos


सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार व ड्रेसकोड में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ओपीडी, लैब, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, प्रतीक्षालय व शौचालय में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी बढ़ाने की बात कही है। कहा कि ओपीडी के समय सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वच्छता व संक्रमण नियंत्रण के लिए फिनायल, क्लीनर व डिटर्जेंट सहित अन्य सामग्री की उपलब्ध सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉक खत्म होने से पहले डिमांड भेज दिया जाए। ताकि अस्पताल में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। मानके अनुसार अस्पताल की सफाई गुणवत्ता बनाने में लापरवाही न बरतें। गुणवत्ता प्रबंधक ने कर्मियों को काम में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। ओपीडी व इमरजेंसी में चिकित्सकों के उपस्थिति की जांच के लिए सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा भी कई राउंड लगाते नजर आए। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ओपीडी में बैठने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed