सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jai Kanhaiya Lal Ki echoed at midnight, birthday celebrated with great pomp

Balrampur News: मध्यरात्रि में गूंजा जय कन्हैया लाल की, धूमधाम से मना जन्मोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jai Kanhaiya Lal Ki echoed at midnight, birthday celebrated with great pomp
फोटो-12- सादुल्लाहनगर बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि में जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का पावन क्षण आया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा।
Trending Videos

प्रवाचक ओम नारायण मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि अत्याचारी कंस के अत्याचारों से व्याकुल पृथ्वी की रक्षा के लिए भगवान ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। उन्होंने देवकी-वसुदेव के कारागार में जन्म तथा वासुदेव द्वारा यमुना पार कर गोकुल में नंद बाबा और यशोदा मैया के यहां श्रीकृष्ण को पहुंचाने की दिव्य लीला का वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। काशी-वाराणसी से आए सत्यम मंचल व कलाकारों ने मंगल गीत व भजनों की प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य यजमान गंगाराम गुप्त व उनकी धर्मपत्नी तारा देवी, अनुज गुप्त, रामलौटन गुप्त, घनश्याम गुप्त, बजरंगी गुप्त, प्रदीप गुप्त, पंकज गुप्त सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed