सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted in Vijayidiha village, panic

Balrampur News: विजयीडीह गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Vijayidiha village, panic
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज क्षेत्र के विजयीडीह व पूरेछीटन गांव की सीमा के पास रविवार सुबह तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुबह करीब छह बजे गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई देने पर एक राहगीर घबरा गया। उसने शोर मचाया तो तेंदुआ नाले की ओर चला गया। तेंदुए की आमद से आसपास के गांवों में भय का माहौल है।
Trending Videos


गांव निवासी रामधीरज ने बताया कि रविवार सुबह साइकिल से अपने गांव विजयडीह से महाराजगंज की ओर जा रहे थे। तभी पूरेछीटन गांव की सीमा के पास गन्ने के खेत के नजदीक तेंदुआ दिखाई पड़ा। तेंदुए को देखते ही वह भयभीत हो गए और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ नाले की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। टीम लगातार प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो माह में कई बार दिख चुका है तेंदुआ

विजयीडीह और पूरेछीटन गांव के मुन्नालाल, शिवशंकर मिश्र, सूर्य लाला विश्वकर्मा, अजय मिश्र आदि ने बताया कि तेंदुआ पिछले करीब दो माह से इसी इलाके में कई बार दिखाई दे चुका है। 27 जनवरी को भी तेंदुआ इसी स्थान के पास दिखाई पड़ा था। तेंदुए की मौजूदगी के कारण गांव के लोग दहशत में हैं। बीते दो माह से लोग शाम होने से पहले ही खेती-बाड़ी का काम निपटाकर घर लौट आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed