सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Madrasa resounds with recitation of Quran, new academic session begins

Balrampur News: तिलावत-ए-कुरआन से गूंजा मदरसा, नए तालीमी सत्र का हुआ आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Madrasa resounds with recitation of Quran, new academic session begins
फोटो-11- नगर के मोहल्ला बलुहा स्थित मदरसा दारुल उलूम इमामे आजम लिलबनात में आलिम कोर्स के नए ताल
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला बलुहा स्थित मदरसा दारुल उलूम इमामे आजम लिलबनात में आलिम कोर्स के नए तालीमी सत्र का आगाज रविवार को हुआ। छात्राओं ने तिलावत-ए-कुरआन और बुखारी शरीफ की पहली हदीस पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम में शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने कहा कि शिक्षा इंसान को अपने पैरों पर खड़ा होने की ताकत देती है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में लड़कियों को तालीम से रोशन करना बेहद जरूरी है। कारी फरियाद हुसैन ने कहा कि तालीम एक ऐसी दौलत है, जो इंसान को खुद्दार बनाती है। जब बेटियां शिक्षित होती हैं तो पूरा परिवार और समाज तरक्की करता है। मौलाना मोहम्मद हसन ने कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी समय की जरूरत है। प्रबंधक मौलाना मोहम्मद उमर ने उलेमाओं को बताया कि मदरसे में सिर्फ छात्रों को पढ़ाया जाता है और इनके रहने व खाने के साथ-साथ प्राइमरी से लेकर किरत व फाजिल तक की निशुल्क शिक्षा दी जाती है। कार्यक्रम के अंत में उलेमाओं ने छात्राओं की कामयाबी के साथ देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed