सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Maharana Pratap is a symbol of bravery and self-respect

Balrampur News: महाराणा प्रताप शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap is a symbol of bravery and self-respect
फोटो-20-बलरामपुर के तुलसीपुर में मेधावियों को किया गया सम्मानित ।-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जरवा। प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर जरवा में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में थारू समाज के महिला-पुरुषों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
Trending Videos


महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी थारू ने की। कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के अमर प्रतीक हैं। उनका जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ किले में हुआ था और उन्होंने जीवनभर मातृभूमि की आजादी के लिए संघर्ष किया। मुगल साम्राज्य की विशाल सेना के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और हल्दीघाटी सहित कई युद्धों में अद्भुत वीरता का परिचय दिया। संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सपना चौधरी, अंशू चौधरी, ज्योति चौधरी, ममता चौधरी, चांदनी राना, माया कुमारी, इंद्रा देवी, पूनम, शिवानी, अंजनी, सलोनी, रवीना, संजू चौधरी, रूपा चौधरी, सहित बड़ी संख्या में थारू समाज के लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। अंत में सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



581 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

तुलसीपुर। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर 581 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडिशनल पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने कहा कि युवा पीढ़ी महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन मेधावी छात्रों अभिषेक कुमार पांडेय, वैभव सोनी, मोहम्मद रेहान, खान नजफ इशरत, मानस गुप्ता, देवानंद चौरसिया, अवनी सिंह, सुमित जायसवाल, अरमान अहमद और अमन यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 96 विद्यार्थियों को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के गोल्ड मेडल व 485 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देवीपाटन शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने मेधावियों को भविष्य का चंद्रगुप्त बताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. डी पी सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed