{"_id":"6a7cb1c3c48c0a2f380459e3","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-marks-on-neck-raise-questions-balrampur-news-c-99-1-slko1029-153159-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, गले पर मिले निशान से उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, गले पर मिले निशान से उठे सवाल
Wed, 12 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो-44-जैनब खातून उर्फ गुड्डा।-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के लखमा गांव में बुधवार सुबह 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। गले पर निशान मिलने के बाद मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
बरगदही गांव निवासी मृतका की मां समीउन्निशा ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी बेटी जैनब खातून उर्फ गुड्डा (32) की शादी वर्ष 2012 में लखमा निवासी बैतुल्लाह उर्फ राजू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर जैनब को प्रताड़ित करता था। उस पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था।
मायके वालों का आरोप है कि पूर्व में भी जैनब के साथ कई बार विवाद और प्रताड़ना की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक बार जैनब को पेट्रोल और डीजल डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, उस घटना में वह बच गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई बार सुलह-समझौता भी कराया गया।
विज्ञापन
मृतका के दो बेटे अजीम (12) और आलम (8) तथा दो बेटियां मरियम (5) और जोया (3) हैं। प्रभारी निरीक्षक रामधारी दिनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।