{"_id":"6a09fc0dd381bca8eb0a18a7","slug":"more-than-50-encroachments-were-removed-using-bulldozers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-148481-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बुलडोजर लगाकर हटवाए गए 50 से अधिक अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बुलडोजर लगाकर हटवाए गए 50 से अधिक अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के तुलसीपुर में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसीपुर। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने अभियान चलाते हुए देवीपाटन मंदिर मार्ग पर 50 से अधिक अतिक्रमण बुलडोजर लगाकर हटवा दिए। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कलश चौराहे से देवीपाटन धाम मार्ग तक जेसीबी मशीनें लगातार गरजती रहीं। कई दुकानदारों और भवन स्वामियों ने प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अपने निर्माण खुद ही हटाने शुरू कर दिए।
नगर में लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है। खासकर देवीपाटन धाम आने वाले श्रद्धालुओं को त्योहारों और विशेष अवसरों पर घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसके तहत कलश चौराहे से देवीपाटन मंदिर तक और हरैया तिराहे से मील चुंगी नाका स्थित नकटी नाले के पुल तक सड़क को फोरलेन बनाया जाना प्रस्तावित है।
प्रशासन ने कार्रवाई से पहले सड़क की पैमाइश कराकर अतिक्रमण वाले हिस्सों को चिह्नित किया था। प्रभावित लोगों को पहले ही नोटिस देकर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान सड़क की जद में आ रहे पक्के और अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। कई स्थानों पर दुकानों के आगे बने टीनशेड, चबूतरे और दीवारें तोड़ी गईं।
51 करोड़ से बनेगी सड़क
मां पाटेश्वरी देवी मंदिर मुख्य गेट से बलरामपुर चीनी मिल तक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की लागत 5133.50 लाख रुपये तय की गई है। परियोजना के लिए अब तक 469.23 लाख रुपये आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि शासन की ओर से 538.80 लाख रुपये और जारी किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरी रफ्तार पकड़ लेगा।