{"_id":"6a09fba544c5204c1b006d1f","slug":"nagar-panchayat-dumping-garbage-in-the-middle-of-the-population-balrampur-news-c-99-1-slko1018-148482-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आबादी के बीच कूड़ा डंप कर रही नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आबादी के बीच कूड़ा डंप कर रही नगर पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर के तुलसीपुर में आबादी के बीच डंप किया गया कूड़ा ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर के बलरामपुर चौराहा के पास आबादी के बीच नगर पंचायत कूड़ा डंप कर रहा है। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मोहल्लावासियों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्लावासी रणजीत, चंदन, संजय कुमार, कामता प्रसाद यादव, किशोरी लाल, कृष्ण कुमार, अजय कुमार और अमित यादव आदि ने एसडीएम से शिकायत किया है कि एक निजी प्रतिष्ठान के पीछे स्थित जमीन को समतल करने के लिए नगर पंचायत के डंपर से कूड़ा डलवाया जा रहा है। घनी आबादी के बीच लगातार कूड़ा गिराए जाने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध बना रहता है। मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमानुसार नगर पंचायत का कूड़ा आबादी से दूर डंप किया जाना चाहिए, ताकि बीमारी और संक्रमण का खतरा न बढ़े। इन लोगों ने एसडीएम से मांग किया है कि घनी आबादी के बीच कूड़ा डंपिंग पर तत्काल रोक लगाया जाए। यहां डाले गए कूड़े को हटवाकर आबादी से दूर निस्तारित कराया जाए। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।