सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No queues for fertilizers, now you will get messages on your mobile

Balrampur News: खाद के लिए लाइन नहीं, अब मोबाइल पर मिलेगा मेसेज

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
No queues for fertilizers, now you will get messages on your mobile
फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ऐप लांंच करते अ​धिकारी व जनप्रति​नि​धि।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। खरीफ सीज़न में किसानों को खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन व सहकारिता विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से किसानों को खाद लेने की तिथि और समय की सूचना मोबाइल पर भेजी जाएगी।
Trending Videos

कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने विकास खंड गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम इटईरामपुर के 100 किसानों को पहला संदेश भेजकर व्यवस्था का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से किसानों को समितियों पर घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज और कॉल के जरिए खाद प्राप्त करने का समय दिया जाएगा, जिससे भीड़ नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि जिले की 73 सहकारी समितियों पर इसी एप आधारित प्रणाली से खाद वितरण किया जाएगा। किसानों का विवरण एप में फ़ीड कर दिया गया है और उन्हें कार्ड भी वितरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम, जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार व प्रभारी एआर सहकारिता राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed