{"_id":"69c6a9746d63a136f907abea","slug":"nowhere-is-there-petrol-and-somewhere-long-queues-lasted-all-day-balrampur-news-c-99-1-brp1003-145241-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कहीं पेट्रोल नहीं तो कहीं दिनभर लगी रहीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कहीं पेट्रोल नहीं तो कहीं दिनभर लगी रहीं लंबी कतारें
विज्ञापन
-बलरामपुर के हरैया सतघरवा स्थित पेट्रोल पंप पर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर शुक्रवार को भी पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह से ही चार पहिया वाहन, बाइक और प्राइवेट बस चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। खासकर प्राइवेट बस चालकों को एक दिन में केवल 45 लीटर डीजल भराने की सीमा तय होने से लंबी रूट पर चलने वाली बसों के संचालन में परेशानी खड़ी हो गई है।
नगर के वीर विनय चौराहा और आनंदबाग स्थित पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भारी भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर वाहन चालकों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। बाइक सवारों में पहले पेट्रोल भराने को लेकर नोकझोंक भी देखने को मिली। ग्राहकों ने बताया कि कुछ पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें दूसरे पंपों पर जाना पड़ रहा है, जिससे भीड़ और बढ़ रही है।
ग्राहक उमेश और राहुल ने बताया कि गोंदीपुर स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिला, इसलिए वे शहर के पंप पर आए हैं। वहीं, राजेश और करन ने बताया कि लंबी लाइन के कारण कम मात्रा में ही पेट्रोल दिया गया। प्राइवेट बस स्टैंड यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार खां ने बताया कि प्राइवेट बस चालकों को एक दिन में केवल 45 लीटर डीजल भराने की अनुमति दी जा रही है, जबकि लंबी रूट की बसों को एक फेरा पूरा करने में इससे अधिक डीजल की जरूरत होती है। ऐसे में चालकों को बीच रास्ते में डीजल खत्म होने की चिंता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त डीजल भराने के लिए सिफारिश करनी पड़ रही है, जिससे संचालन प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को भी असुविधा हो रही है।
रोडवेज की व्यवस्था अलग, गैलन-डिब्बे में ईंधन देने पर सख्ती
परिवहन निगम की बसों के संचालन के लिए डिपो परिसर स्थित पंप पर एक टैंकर डीजल की आपूर्ति की गई है। डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि डिपो में पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध है और बस संचालन सामान्य रूप से जारी है। सभी बसों में रूट के अनुसार डीजल भराया गया है। उधर, पंपों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि गैलन या डिब्बे में पेट्रोल-डीजल देने वाले पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल न देने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराकर ईंधन संग्रह न करें। आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भराएं।
Trending Videos