सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Players waiting for cricket and badminton coaches

Balrampur News: क्रिकेट और बैडमिंटन कोच का इंतजार कर रहे खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Players waiting for cricket and badminton coaches
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई वर्षों से खिलाड़ियों को क्रिकेट व बैडमिंटन कोच का इंतजार है। जिले में इन दोनों महत्वपूर्ण खेलों के कोच न होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। जिला स्टेडियम में क्रिकेट के लिए मैदान व बैडमिंटन कोर्ट की व्यवस्था तो है, लेकिन कोच न होने से इसका लाभ खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा है।
Trending Videos

किसी बच्चे की खेल में पहली पसंद क्रिकेट ही होती है। बाद में भले ही बच्चे अपने कौशल के आधार पर मनमाना खेल चुन लें, लेकिन शुरूआती दौर में क्रिकेट ही खेलना पसंद करते हैं। वहीं बैडमिंटन घर-घर खेला जाने वाला खेल है। दोनों खेलों में पारंगत खिलाड़ी बनने के लिए तकनीकी जानकारी होना बहुत जरूरी है जो बिना कोच के संभव नहीं है। बावजूद इसके स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई वर्षों से क्रिकेट व बैडमिंटन के प्रशिक्षक की तैनाती हो सकी है। खिलाड़ी अभ्यास करने स्टेडियम आते हैं, लेकिन प्रशिक्षक के अभाव में कुछ अच्छा नहीं कर पाते हैं। क्रिकेट खिलाड़ी शिवम व रजत ने बताया कि वह लोग बचपन से क्रिकेट खेलते हैं। स्टेडियम में बने पिच पर अभ्यास भी करने आते हैं। प्रशिक्षक होते है क्रिकेट से जुड़ी तकनीकी जानकारी आसानी से मिल जाती। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी यश व आचंल ने बताया कि प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना चाहिए। ताकि जिले की प्रतिभा आगे निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed