सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police are keeping an eye on the next move of Sangeeta, accused of cough syrup smuggling

Balrampur News: कफ सिरप तस्करी की आरोपी संगीता के अगले कदम पर पुलिस की नजर

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police are keeping an eye on the next move of Sangeeta, accused of cough syrup smuggling
विज्ञापन
तुलसीपुर। प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री, भंडारण और तस्करी की आरोपी संगीता गुप्ता की निगरानी पुलिस ने बढ़ा दी गई है। कोर्ट के कड़े रुख के बाद अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी में भी जुट गई है। माना जा रहा है कि कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए संगीता कोर्ट में हाजिर हो सकती हैं। इसके साथ ही पुलिस ने भी संगीता के संभावित ठिकानों की निगरानी कर रही है।
Trending Videos



मामले में अमन मेडिकल एजेंसी की प्रोप्राइटर संगीता गुप्ता अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। साथ ही कोर्ट में भी उपस्थित नहीं हो रहीं हैं। इस पर कोर्ट ने आरोपी को फरार घोषित करने के साथ ही उनकी संपत्तियों की कुर्की की नोटिस जारी किया है। सोमवार को नोटिस चस्पा होने के बाद पुलिस को अनुमान है कि एक दो दिन में संगीता कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकती हैं। वह गोंडा या बहराइच के रास्ते से कचहरी पहुंच सकती हैं। ऐसे में पुलिस ने भी कवायद शुरू कर दिया है, जिससे संगीता की गिरफ्तारी की जा सके। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में पुरानी बाजार स्थित श्याम फार्मा के संचालक वरुण लाठ को कोर्ट पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी संगीता की नजर वरुण की जमानत पर थी। जमानत होने के बाद वह भी कोर्ट में हाजिर हो जाती हैं। जिससे जमानत कराने का आधार बनता। लेकिन अब कोर्ट की कार्रवाई तेज होने से संगीता की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके एक जानने वाले ने बताया कि अभी तक संगीता से जुड़े लोग वरुण के केस की जानकारी जुटा रहे थे। लेकिन अब मामला गंभीर होता जा रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन किया गया है। पुलिस शुरू से ही आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम सक्रिय है, आरोपियों को छूट नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed