{"_id":"69fe225115d846690e0068e5","slug":"prasad-pond-will-be-improved-with-an-investment-of-rs-30-lakh-balrampur-news-c-99-1-brp1010-147815-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 30 लाख से निखरेगा गया प्रसाद तालाब का रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 30 लाख से निखरेगा गया प्रसाद तालाब का रूप
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के तुलसीपुर में स्थित गया प्रसाद तालाब ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर के बीच स्थित गया प्रसाद तालाब अब जल्द ही एक नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थल का सुंदरीकरण नगर पंचायत 30 लाख रुपये की लागत से करा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि परियोजना के तहत तालाब के मध्य आकर्षक फाउंटेन (फव्वारा) लगाया जाएगा, जबकि चारों ओर सुरक्षा के लिए फेंसिंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा नालियों का गहरा कर उन्हें ढकने, इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण और आरसीसी मरम्मत जैसे कार्य भी कराए जाएंगे। पूरे परिसर को आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से रोशन किया जाएगा, जिससे रात के समय भी तालाब की सुंदरता बरकरार रहेगी। यह तालाब धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है, जहां छठ पर्व के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचती हैं और हजारों श्रद्धालु डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मेले का आनंद लेते हैं।
पिता का अधूरा सपना होगा साकार : अदनान
अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान ने बताया कि इस तालाब का प्रारंभिक सुंदरीकरण पूर्व अध्यक्ष पप्पू फिरोज ने कराया था। अब उनके अधूरे सपनों को साकार करने और जनभावनाओं के अनुरूप इस स्थल को और अधिक सुंदर व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके।
Trending Videos