{"_id":"6a00bd77767af5c2a90480cf","slug":"preparations-to-add-the-increased-price-of-asphalt-to-the-construction-work-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147941-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डामर के बढ़े मूल्य को निर्माण कार्य में जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डामर के बढ़े मूल्य को निर्माण कार्य में जोड़ने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 10 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर में कराया जा रहा सड़क का निर्माण ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले डामर (तारकोल) की कीमतों में बढ़ोतरी से निर्माण कार्य का लागत बढ़ाने के फैसले से विकास की उम्मीद जगी है। जिले में 20 से अधिक सड़कों के निर्माण का कार्य प्रभावित हो गया था। अब बढ़ी कीमत का अंतर जोड़ा जाना है। इसकी कवायद लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। टेंडर के बाद बढ़ी रकम की रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।
सिंचाई विभाग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से तारकोल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई थी, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे। कई पुराने अनुबंधों में मूल्य वृद्धि का प्रावधान न होने से ठेकेदारों के सामने कार्य पूरा करना चुनौती बन गया था। ऐसे में सरकार द्वारा मूल्य समायोजन का निर्णय लेना सराहनीय कदम है। एसोसिएशन के पदाधिकारी राज किशोर शुक्ला, कमल देव त्रिपाठी, विजय प्रताप पांडेय, अंकुर तिवारी, बिंदेश्वरी पांडेय और रविंद्र पांडेय ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। इन लोगों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से ठेकेदारों को राहत मिलेगी और अधूरे पड़े कार्य शीघ्र पूरे हो सकेंगे।
Trending Videos