सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Protest against PM's remarks

Balrampur News: पीएम पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protest against PM's remarks
विज्ञापन
बलरामपुर। महोबा में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद के बयानों की निंदा की।
Trending Videos



भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं और उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है। ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय है। इस प्रकार की बयानबाजी राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी समाजवादी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, बृजेन्द्र तिवारी, वंदना पासवान, वरुण सिंह मोनू, डीपी सिंह बैस, अवधेश तिवारी तरुण, संदीप उपाध्याय, अमर नाथ शुक्ल, अनन्य गौरव मिश्र व जयंत सिंह, झूमा सिंह, सुनीता मिश्रा, मंजू तिवारी, साधना पांडेय, सुधा पांडेय, सुधा त्रिपाठी व सरोज तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed