सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ravi Shankar Das defeated the dark cloud

Balrampur News: रवि शंकर दास ने काली घटा को दी शिकस्त

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Das defeated the dark cloud
बलरामपुर के पचपेड़वा मध्यनगर में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा के मध्य नगर में आयोजित दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सोमवार को पहले दिन पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का प्रदर्शन किया।
Trending Videos

हर मुकाबले में पहलवानों के दांव-पेंच और जोर आजमाइश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सबसे रोमांचक मुकाबला अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा रवि शंकर दास और बांदा के काली घटा पहलवान के बीच हुआ। दोनों अनुभवी पहलवानों ने लंबे समय तक एक-दूसरे पर दांव आजमाए। अंत में बाबा रवि शंकर दास ने शानदार पलटवार कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ आयोजक सद्दाम सेठ ने किया, जबकि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राकेश कुमार यादव ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारे देश की परंपरागत खेल संस्कृति का अहम हिस्सा है और ऐसे दंगल पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं।
पहले मुकाबले में बांदा के काली घटा पहलवान और कलियर शरीफ के आजाद पहलवान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दोनों ने कई बार एक-दूसरे को मात देने की कोशिश की, लेकिन आजाद पहलवान ने जीत दर्ज की। इसके बाद गोरखपुर के गोविंदा पहलवान ने कानपुर के मानसिंह पहलवान को शानदार पटखनी देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। राजस्थान के शाका पहलवान और सुल्तान वारसी के बीच हुए मुकाबले में तकनीक और ताकत का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसमें सुल्तान वारसी विजयी रहे।
मुरादाबाद के खालिद पहलवान ने काशीपुर के गोल्टा पहलवान को मात देकर अपनी मजबूती का परिचय दिया। वहीं, हरिद्वार के बाबा बजरंगी ने राजस्थान के आकाश पहलवान को चित कर जीत हासिल की। महिला वर्ग में दिल्ली की नेहा पहलवान और आगरा की सौम्या पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों महिला पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद बांदा के काली घटा पहलवान ने भूरा पहलवान को पराजित किया। इस अवसर पर आयोजक हामिद सेठ, अफजल, गुलाम, शत्रुघ्न गुप्ता, फिरोज, गुड्डू शेख, नूरानी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। दंगल के दौरान पहलवानों की फुर्ती, पकड़ और परंपरागत कुश्ती की झलक ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed