पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rising problem of transformers and cable boxes burning out

Balrampur News: ट्रांसफार्मर व केबल बॉक्स जलने की बढ़ी समस्या

Fri, 26 Jun 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rising problem of transformers and cable boxes burning out
बलरामपुर/तुलसीपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी चरमरा गई है। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर व केबल बॉक्स जलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस समय जिला मुख्यालय व तहसील क्षेत्रों में चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर में भीषण गर्मी और क्षमता से दोगुने लोड की वजह से नगर के पुरवा वार्ड में लगातार दो दिनों में दो ट्रांसफार्मर जल गए। ट्रांसफार्मर जलने से घंटों बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के पुरवा वार्ड में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को जल गया था। मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की थी। शुक्रवार की सुबह लोड बढ़ने और अत्यधिक गर्मी के कारण ट्राली ट्रांसफार्मर भी जलने लगा। शॉर्ट सर्किट की समस्या न हो, इसके लिए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। मुनौव्वर, मुशाहिद, रोहित, अली अहमद और अली ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। बिजली न आने से पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि वर्तमान में बिजली की मांग बढ़कर 210 एम्पियर से अधिक हो चुकी है, जिसके चलते तेज धूप और अत्यधिक गर्मी से तार पिघलकर आपस में चिपक रहे हैं और लगातार शॉर्ट सर्किट हो रहा है। जिला मुख्यालय पर सिविल लाइंस, नौशहरा, चिकनी, तुलसीपार्क, टेढ़ीबाजार, पहलवारा व गोविंदबाग मोहल्ले में दिन भर 20 बार ट्रिपिंग की समस्या रही। ऐसे में उपभोक्ता हलकान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed