सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Scrutiny of 38,470 beneficiaries begins, ineligible ones will be removed

Balrampur News: 38,470 लाभार्थियों की जांच शुरू, अपात्र हटेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Scrutiny of 38,470 beneficiaries begins, ineligible ones will be removed
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के 38,470 लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। विभाग ने 30 मई तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें अपात्रों को चिह्नित कर हटाया जाएगा।
Trending Videos



जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर वृद्धा पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के माध्यम से कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान लाभार्थियों की आयु, निवास, जीवित होने की स्थिति और अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच की जाएगी। यदि कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है या उसकी मृत्यु हो चुकी है, तो उसका नाम सूची से हटाया जाएगा। वहीं पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के पेंशन मिलती रहेगी। विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि सत्यापन टीम को सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया समय से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed