पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Several trains, including Intercity services, cancelled; difficulties to mount

Balrampur News: इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें निरस्त, बढ़ेंगी मुश्किलें

Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Several trains, including Intercity services, cancelled; difficulties to mount
फोटो-9-बलरामपुर के झारखंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री ।-संवाद
बलरामपुर। गोरखपुर-बलरामपुर-गोंडा रेल मार्ग पर संचालित इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों का संचालन जुलाई में निरस्त रहेगा। ऐसे में बलरामपुर से लखनऊ व गोरखपुर तक का सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ेंगी।
विज्ञापन



गोरखपुर से बलरामपुर होते हुए लखनऊ ऐशबाग जाने वाली अप और डाउन दोनों इंटरसिटी ट्रेन सात से 11 जुलाई तक और इसी तरह गोरखपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस छह से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी। बांद्रा-बलरामपुर एक्सप्रेस ट्रेन पांच जुलाई को नहीं होगा। इसके अलावा दो जुलाई सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन बलरामपुर से लखनऊ तक ही चलेगी। अभी यह ट्रेन बलरामपुर से ग्वालियर तक जाती है। बलरामपुर रेल मार्ग पर महत्वपूर्ण ट्रेन गोरखपुर-ऐशबाग व गोरखपुर-गोमतीनगर इंटरसिटी ट्रेन का संचालन चार दिनों तक न होने से यहां के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर पांच किलोमीटर लंबी रेललाइन को चालू किया जाना है। टेस्टिंग का कार्य के लिए कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed