सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shifa clinic operating without a license sealed

Balrampur News: बिना लाइसेंस संचालित शिफा क्लीनिक सील

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Shifa clinic operating without a license sealed
बलरामपुर के उतरौला में क्लीनिक सील करवाते एसीएमओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में फर्जी तरीके से संचालित अस्पताल व नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। रविवार को उतरौला क्षेत्र में छापा मार कर बिना लाइसेंस संचालित शिफा क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं एक अन्य अस्पताल के संचालक को नोटिस दिया गया है।
Trending Videos

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने उतरौला क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। स्वास्थ्य टीम को देखकर अफरा-तफरी मच गई। कई निजी क्लीनिक संचालक गायब हो गए। एसीएमओ ने शिफा पॉली क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच में क्लीनिक बिना लाइसेंस के ही संचालित मिला। क्लीनिक में गर्भपात व प्रसव से संबंधित दवाएं व उपकरण बरामद किए गए। सं
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक डॉ. असरार खान एसीएमओ के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। फर्जी तरीके से संचालित क्लीनिक को एसीएमओ ने सील करा दिया। इसके बाद डुमरियागंज मार्ग पर संचालित सुशीला पैथोलॉजी की जांच की। संचालक ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। बिना लाइसेंस बने संचालन शुरू होने पर एसीएमओ ने संचालक डॉ. कासिम को नोटिस दिया है। टीम में निजी अस्पताल के पटल सहायक राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed