सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Signs of vultures returning, a flock seen on a tree

Balrampur News: गिद्धों की वापसी के संकेत, पेड़ पर दिखा झुंड

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Signs of vultures returning, a flock seen on a tree
-बलरामपुर के पिपरहवा क्षेत्र में पेड़ पर बैठे गिद्ध ।-संवाद
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। वर्षों से क्षेत्र से लगभग गायब हो चुके गिद्ध एक बार फिर नजर आने लगे हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास एक पेड़ पर गिद्धों का झुंड नजर आया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग इस दुर्लभ दृश्य को देखकर हैरान रह गए।
Trending Videos


ग्रामीण मलिकराम, शिवशंकर, मोहनलाल, बरसाती, दीपक सिंह और राघव ने बताया कि शाम को दर्जनों की संख्या में गिद्ध एक साथ उड़ते हुए आए और गांव के बाहर स्थित एक ऊंचे पेड़ पर बैठ गए। काफी देर तक झुंड वहीं डेरा डाले रहा। एक साथ इतने गिद्धों का दिखना उनके लिए आश्चर्य के साथ खुशी का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग इसे पर्यावरण में सुधार का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे आसपास किसी मृत पशु की मौजूदगी से जोड़कर देख रहे हैं। जनकपुर रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि गिद्धों के संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर कल्चर हाउस बनाए गए हैं और इनके संरक्षण के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जा रही है। यदि क्षेत्र में गिद्धों की मौजूदगी नियमित रूप से पाई जाती है तो संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed