{"_id":"6a7b58fd461b27208103c55d","slug":"targets-set-teams-formed-yet-the-vaccine-has-not-reached-the-villages-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153067-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लक्ष्य तय, टीमें गठित... फिर भी गांवों में नहीं पहुंचा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लक्ष्य तय, टीमें गठित... फिर भी गांवों में नहीं पहुंचा टीका
Tue, 11 Aug 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-4-घोड़चढ़ी गांव में पशुओं की देखभाल करते पशुपालक आशाराम।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है, लेकिन कई गांवों में पशुपालक अब भी टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 1,97,628 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 19 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक ब्लॉक में रोजाना 450 से 500 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके बावजूद गैसड़ी, पचपेड़वा, महराजगंज तराई और पेहर क्षेत्र के कई गांवों में अब तक टीम के नहीं पहुंचने की शिकायत सामने आई है।
पशुपालकों का कहना है कि उन्हें अभियान की जानकारी तो है, लेकिन टीम गांव में कब आएगी, इसकी सूचना नहीं दी गई। कई जगह पशुपालक अपने पशुओं को लेकर टीकाकरण का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर पशुमित्रों और अन्य पैरावेट कर्मियों की हड़ताल का असर भी अभियान पर पड़ने की बात सामने आई है।
अभियान के तहत टीमों को गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करना है। इसके लिए पशुपालकों को पहले से सूचना देने और पशुओं को टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। मगर कई गांवों में यह व्यवस्था जमीन पर प्रभावी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
पिपरा दुर्गानगर समेत कई गांवों में नहीं पहुंची टीम
विकासखंड गैसड़ी के बघेलखंड राजकीय पशु चिकित्सालय क्षेत्र के पिपरा दुर्गानगर के प्रधान नीरज कुमार, प्रतापपुर निवासी अजय, पिपरी निवासी राजन और नगई निवासी चित्रकूट ने बताया कि उनके गांव में अभी तक टीकाकरण टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने बताया कि अभियान की जानकारी है, लेकिन टीम के आने की तारीख या समय की जानकारी नहीं दी गई। जरवा क्षेत्र के पशुपालकों ने भी टीम के अब तक गांव में नहीं पहुंचने की बात कही। इससे पशुपालक अपने पशुओं के टीकाकरण के लिए इंतजार कर रहे हैं।
जल्द टीका लगवाने की मांग
पेहर क्षेत्र के सकरड़िया निवासी पशुपालक सियाराम ने बताया कि उनकी दो भैंसों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्होंने स्थानीय पशु चिकित्सक से जल्द टीका लगवाने की मांग की। घोड़चढ़ी निवासी आशाराम वर्मा ने बताया कि उनकी भैंस का भी टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्होंने गांव में टीम भेजकर टीकाकरण कराने की मांग की।
चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं, हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किल
बघेलखंड क्षेत्र के पैरावेट योगेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पशुमित्रों की हड़ताल चल रही है। चिकित्सालय में डॉक्टर की तैनाती भी नहीं है। इससे टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में टीकाकरण पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।पशुमित्र विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर पैरावेट, पशुमित्र, लेमैन इनसीमीनेटर और मैत्री कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण अभियान का बहिष्कार किया है। इससे गांवों में टीकाकरण टीमों की उपलब्धता प्रभावित हुई है।