{"_id":"69ff71dd208d11d969046d66","slug":"teenager-kidnapped-murdered-and-body-thrown-in-a-pit-balrampur-news-c-99-1-slko1029-147904-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: किशोर का अपहरण, हत्याकर शव गड्ढे में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: किशोर का अपहरण, हत्याकर शव गड्ढे में फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-राजकुमार।-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरा चौराहा। क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में दो दिन पहले बृहस्पतिवार की शाम को लापता हुए 13 वर्षीय किशोर का शव गांव में ही खाली पड़े प्लॉट के गड्ढे में मिला। शव मिलने के बाद किशोर के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों पर किशोर के पिता नानबाबू की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
ग्राम त्रिलोकपुर निवासी नानबाबू का पुत्र राजकुमार (13) दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की। हर दरवाजे पर दस्तक दी गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। बेटे के नहीं मिलने पर पिता नानबाबू ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन की मांग की थी। परिवार को उम्मीद थी कि राजकुमार कहीं से सकुशल वापस लौट आएगा, लेकिन शनिवार दोपहर जो खबर मिली उसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। दोपहर में गांव के कुछ बच्चे घर के पास खाली प्लॉट में खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गड्ढे में पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर बच्चों ने राजकुमार को पहचान लिया। यह देखते ही बच्चे घबराकर गांव की ओर भागे और लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां दहाड़ मारकर गिर पड़ी। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटीं। ग्रामीणों का कहना था कि जिस स्थान पर शव मिला, वह आरोपियों के घर के बिल्कुल पास है।
शव मिलने के बाद साफ हुई पूरे घटना की तस्वीर
गांव में ही नानबाबू की अपने एक पट्टीदार से विवाद है। बीते दिनों बच्चों में खेलते समय विवाद भी हो गया था। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे घर से निकलकर खेत देखने गए थे। नानबाबू के अनुसार गांव के दिनेश, महेश, रमेश और उमेश उनके बेटे को लेकर कहीं लेकर गए और बाद में हत्या करके शव को गड्ढे में फेंक दिया। शव गड्ढे से निकाला गया तो सिर में चोट के साथ ही गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका हुई। फिलहाल पुलिस ने अभी चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच हो रही है, घटनास्थल से भी पुलिस ने नमूने लिए हैं।
छह भाई में सबसे बड़ा था राजकुमार
राजकुमार छह भाइयों में सबसे बड़ा था। कम उम्र में भी राजकुमार घर के कामों में पूरा सहयोग करते थे। मां सावित्री देवी चीख-चीख कर सिर्फ बेटे को एक बार दिखाने की बात कह रहीं हैं। गांव की महिलाएं मां को संभालने में जुटी रहीं। पांच भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos