सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Temperatures reach 41 degrees Celsius, hot winds disrupt normal life

Balrampur News: 41 के पार पहुंचा पारा, गर्म हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Temperatures reach 41 degrees Celsius, hot winds disrupt normal life
फोटो-8-बलरामपुर के गोंडा रोड पर धूप स बचते हुए स्कूटी से जाती युवतियां ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में पारा 41 के पार पहुंच गया है। दिन भर गर्म हवाएं चलने से जहां राह चलना दुश्वार है वहीं आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। धूप के कारण दोपहर के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी और गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
Trending Videos




शहर में सुबह सात बजे ही तेज धूप निकल गया। 10 बजते ही तापमान इतना अधिक हो गया कि बाहर निकलते लोग पसीने से तरबतर दिखे। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में रविवार को दिन भर तेज गर्म हवाएं चलती रही। हवा चलने के कारण वातावरण में धूल का गुबार छाया रहा, इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सिर व मुंह को ढककर आवागमन करते दिखे। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने गन्ने का रस व बेल के शरबत का सहारा लिया। अशोक, राहुल, सलमान व सुमित ने बताया कि दो दिनों से धूप तेज हो रही है। ऐसे में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला आपदा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि उत्तरी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। बलरामपुर व आसपास के क्षेत्रों में पारा बढ़ने के साथ लू का प्रकोप जारी रहेगा। गर्मी व लू से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।




बलरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि इस समय गर्मी का असर तेज हो गया है। ऐसे में उल्टी-दस्त की समस्या से बचने के लिए लोगों को अपने सेहत का ख्याल रखना होगा। बेवजह धूप में न निकलें, यदि जरूरी काम है तो सिर व शरीर को ढककर ही बाहर जाएं। धूप से आते समय तुरंत ठंडा पानी न पिएं। कुछ देर तक इंतजार करके ही ठंडे पदार्थों का सेवन करना चाहिए। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए। नारियल पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी और ओआरएस का घोल पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी। गर्मी में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हल्का भोजन करें, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा और कच्चा प्याज अधिक खाएं। तला-भुना और मसालेदार खाने से बचना चाहिए। यदि तेज बुखार हो, बेहोशी आए, पसीना आना बंद हो जाए तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed