{"_id":"69ff704f0fb0d3f7d90344ea","slug":"terrorists-snatched-the-light-of-the-house-the-bank-waived-off-the-loan-of-lakhs-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147898-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आतंकवादियों ने छीना घर का चिराग, बैंक ने माफ किया लाखों का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आतंकवादियों ने छीना घर का चिराग, बैंक ने माफ किया लाखों का कर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में मामलों का निस्तारण कराते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को भावुक कर दिया। आतंकवादी हमले में बेटे को खोने के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान परिवार को बैंक ने बड़ी राहत देते हुए लाखों रुपये का कर्ज माफ कर दिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी सुमित प्रेमी तथा सचिव यशपाल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया गया। उतरौला क्षेत्र के राजित राम ने वर्ष 2022 में इंडियन बैंक शाखा इमिलिया उतरौला से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 3.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। आर्थिक परेशानियों के चलते वह ऋण जमा नहीं कर सके और बकाया बढ़कर 5.47 लाख रुपये हो गया। बताया गया कि 09 जून 2024 को राजित राम अपने बेटे अनुराग के साथ माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। इसी दौरान शिवखोड़ी से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में अनुराग की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया और आर्थिक संकट और गहरा गया। मामला लोक अदालत में पहुंचने पर इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक संजय मिश्रा ने मानवीय पहल दिखाते हुए 2.67 लाख रुपये का ऋण माफ कर दिया। इसके बाद 2.80 लाख रुपये जमा कराकर मामले का निस्तारण करा दिया गया। इसके अलावा उतरौला क्षेत्र के शब्बीर का 2.90 लाख रुपये का केसीसी ऋण 1.20 लाख रुपये जमा कराकर समाप्त कराया गया, जबकि जमील अहमद के 1.80 लाख रुपये के ऋण का निस्तारण भी 1.20 लाख रुपये में किया गया। नगर क्षेत्र के हुसैन पर वर्ष 2006 से चल रहे मारपीट के मामले का भी लोक अदालत में समाधान करा दिया गया।
Trending Videos