सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The chariot will take people towards the National Lok Adalat

Balrampur News: लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति करेगा रथ

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The chariot will take people towards the National Lok Adalat
फोटो-10-बलरामपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में जागरूकता रथ को रवाना करते अपर सत्र न्यायाधीश प्
विज्ञापन
बलरामपुर। लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Trending Videos

अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने जागरूकता रथ को रवाना करते हुए कहा कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रभावी मंच है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-मोटे फौजदारी विवाद, बैंक वसूली, वैवाहिक प्रकरण और दीवानी मामलों का निस्तारण लोक अदालत में कराकर समय और धन दोनों की बचत की जा सकती है। कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सुमित प्रेमी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed