{"_id":"6a00be143423d4442a0f19ae","slug":"the-convoy-of-haj-pilgrims-departed-with-prayers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-147976-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दुआओं के साथ रवाना हुआ हज यात्रियों का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दुआओं के साथ रवाना हुआ हज यात्रियों का काफिला
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 10 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के हज यात्रा पर जाने के लिए रवाना होते हज यात्री ।-स्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। हजयात्रा इंसान को सब्र, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती है। यह ऐसी मुकद्दस इबादत है, जो इंसान को बुराइयों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलने की सीख देती है। अल्लाह का घर देखने का मौका हर किसी को नसीब नहीं होता, बल्कि वही लोग खुशनसीब होते हैं जिन्हें उसकी रहमत हासिल होती है।
यह बातें शनिवार की रात हज यात्रा पर रवाना हो रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, उनके पुत्र समर जावेद और बहू गुलरुक सहित अन्य हज यात्रियों को विदा करने पहुंचे मौलाना जुबेर कासमी ने कही। मौलाना फखरुद्दीन ने कहा कि सच्चे दिल से किया गया हज इंसान के गुनाहों की माफी और दिल के सुकून का जरिया बनता है। हज से इंसान में सेवा, सहनशीलता और समाज में अमन-चैन कायम रखने की भावना मजबूत होती है। इस दौरान उलेमाओं ने मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी कराई।
हज यात्रा के लिए सुबह से ही पूर्व चेयरमैन के आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का तांता लगा रहा। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। मौजूद लोगों ने हज के दौरान देश में भाईचारा, शांति और इंसानियत की दुआ करने की अपील भी की। इसके बाद काफिले के साथ हज यात्रियों को बलरामपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ा गया। रास्ते में भी कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और गले मिलकर हज यात्रियों को मुबारकबाद दी।
Trending Videos