सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The heat is scorching people, the humidity is making them miserable

Balrampur News: लोगों को झुलसा रही तपिश, उमस ने किया बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 22 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The heat is scorching people, the humidity is making them miserable
बलरामपुर में कड़ी धूप के बीच आवागमन करते लोग ।
विज्ञापन
बलरामपुर। उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूरज की तपिश से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिले में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे ही चिलचिलाती धूप ने हाल बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos


तपिश व उमस के कारण दोपहर में आवागमन करने वालों को असुविधा हुई। उमस के साथ गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। गर्मी से बचाव के लिए मई में ही लोग मानसून का इंतजार करने लगे हैं। नगर के फिरोज व शंकर ने बताया कि गर्मी से जनजीवन बेहाल है। गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी व लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कमान संभाल ली है। सार्वजनिक स्थानों लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय व जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बस स्टेशन परिसर, वीर विनय चौराहा व झारखंडी रेलवे स्टेशन पर लोगों को जागरूक किया। यहां पर गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया। संबंधित प्रभारियों को यात्रियों के लिए उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed