{"_id":"6a0f62931a31f2e1e007efd3","slug":"the-king-goat-worth-rs-110-lakh-is-the-centre-of-attraction-balrampur-news-c-99-1-brp1010-148757-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.10 लाख का बादशाह बकरा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.10 लाख का बादशाह बकरा आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 22 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पेहर बाजार में बकरा खरीदते लोग ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेहर बाजार। बकरीद पर्व को लेकर पेहर के साप्ताहिक बाजार में बकरों का बाजार पूरी तरह सज गया। बाजार में जमुनापारी, बरबरी और ब्लैक बंगाल प्रजाति के बकरे बिक्री के लिए लाए गए, जिनमें सुल्तान, बादशाह और तैमूर नाम के बकरे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
बाजार में बकरों की कीमत 16 हजार रुपये से लेकर एक लाख 10 हजार रुपये तक रही। सबसे अधिक चर्चा बादशाह नाम के बकरे की रही, जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई। खरीदारों में यूनुस, मोईन, रमजान, रिजवान, सईद और राजू सहित कई लोगों ने 30 से 44 किलो वजन तक के बकरों की खरीदारी की, जिनकी कीमत 16 हजार से 38 हजार रुपये के बीच रही।
बनगवा, उतरौला, रेहरा और बहराइच से पहुंचे कल्लू, मुनीर अहमद, इमरान और अकबर अली सहित अन्य व्यापारी बिक्री के लिए बाजार में बकरे लाए। बकरीद नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारों और व्यापारियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos