{"_id":"69fe22a7a265eeaa00072226","slug":"the-mercury-rose-due-to-the-scorching-sun-increasing-the-number-of-patients-in-hospitals-balrampur-news-c-99-1-brp1003-147821-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज धूप से चढ़ा पारा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज धूप से चढ़ा पारा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल के दवा काउंटर पर जुटी मरीजों की भीड़ ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिन बारिश के बाद गर्मी का असर फिर दिखने लगा है। मौसम साफ होने के बाद एकाएक पारा बढ़ गया है। बारिश व गर्मी का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटने लगी है। तेज बुखार, उल्टी-दस्त व त्वचा रोगियों की संख्या में वृद्धि हो गई है। शुक्रवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में 368 व संयुक्त जिला चिकित्सालय में 456 मरीजों की ओपीडी हुई।
जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह ही तेज धूप निकल आई। 10 बजते ही पारा 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीते दिनों बारिश से जहां मौसम ठंड हो गया था, अब लगातार धूप के कारण मौसम गर्म हो गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ओपीडी व इमरजेंसी दोनों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। जिला मेमोरियल अस्पताल के इमरजेंसी में डॉ. गिरधर चौहान को दिखाने के लिए मरीज जुटे हुए रहे। बलुहा की सलमा ने बताया कि उनके बेटे के पेट में दर्द है और तेज बुखार है। कलवारी के रघुवीर ने बताया कि उनकी मां को उल्टी-दस्त की समस्या है, चिकित्सक ने इंजेक्शन लगवाया है, अब आराम है। कमरा नंबर दो में भी मरीजों की भीड़ दिखी। इसी तरह संयुक्त जिला चिकित्सालय में फिजिशियन सौरभ गुप्त व सिद्धार्थ तिवारी के कक्ष में मरीज जुटे दिखे।
दाद व खुजली के भी बढ़े मरीज
जिला मेमोरियल अस्पताल स्थित एनसीडी क्लीनिक में इन दिनों त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है। एनसीडी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण पैर व हाथों में खुजली व दाद की समस्या वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं।रुखसाना ने बताया कि उनके हाथ में लाल दाना निकल आया है, खुजली हो रही है, चिकित्सक को दिखाने आई हूं। पिछले दो दिनों में यहां पर 240 मरीज त्वचा रोग के आए हैं।
स्वस्थ रहने के लिए ये अपनाएं सुझाव
चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मी में पसीने के रूप में शरीर का पानी बाहर निकल जाता है। ऐसे में कमजोरी महसूस होने लगती है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर में खूब पानी पीना चाहिए। समय-समय पर नींबू पानी, बेल का शरबत, गन्ने का रस व अन्य पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। अत्यधिक धूप के समय दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए। जरूरी काम हो तो शरीर व सिर को ढककर बाहर जाएं। गर्मी में तला-भुना खाने के बजाय ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना अच्छा रहेगा।
Trending Videos