पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Muharram mourning procession set out amidst chants of Ya Hussain

Balrampur News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकला मुहर्रम का मातमी जुलूस

Fri, 26 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The Muharram mourning procession set out amidst chants of Ya Hussain
फोटो-20-बलरामपुर के रनियापुर में रखा ताजिया ।-संवाद
बलरामपुर/उतरौला। मुहर्रम की 10वीं तारीख पर शुक्रवार को जिलेभर में गम और अकीदत के साथ ताजियों का मातमी जुलूस निकाला गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुलूस में या हुसैन, या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न कर्बला स्थलों पर देर रात तक ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूसों में नौहाख्वानी, मर्सियाख्वानी, सीना-जनी और जंजीरी मातम के जरिए हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने-कर्बला की कुर्बानी को याद किया गया।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर में पूरब टोला स्थित शिया इमामबाड़े से हुसैनी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से मातमी जुलूस निकला। मातमी जुलूस बड़ापुल, पुरानी चौक, भेली पड़ाव, सराय फाटक और वीर विनय चौराहा होते हुए नॉर्मल स्कूल के पीछे स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पानी के फव्वारों से मातम कर रहे अकीदतमंदों पर छिड़काव कराया गया। जुलूस में जरगाम हैदर, सरफराज, जफर मेहदी, शाद, जान आलम, अब्बास, जहूर मेहदी, शम्सी, जमाल बाबू, आलम जावेद और हसन सादिक सहित शिया समुदाय के तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन




इससे पहले नौवीं मुहर्रम की रात नगर के विभिन्न इमाम चबूतरों पर ताजिया, जुल्फिकार और धार्मिक स्थलों के रौजे सजाए गए। पूरी रात अकीदतमंदों ने इबादत कर अमन, भाईचारा और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। विभिन्न स्थानों पर सबील लगाकर शर्बत, पानी, बिरयानी, फल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उतरौला नगर में मरहूम हाजी तुल्लन हुसैन के इमामबाड़े से निकला मातमी जुलूस बड़ी मस्जिद, ज्वाला महारानी मंदिर और गोंडा मोड़ होते हुए कर्बला पहुंचा। रास्ते में उतरौला विकास समिति के पदाधिकारियों व अन्य सामाजिक संगठनों ने जुलूस में शामिल लोगों को पानी, शरबत और जलपान वितरित किया। ग्राम अमया देवरिया में दरगाह हजरत अब्बास अलमदार से भी पारंपरिक जुलूस निकाला गया। देर शाम तक कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मौलाना जायर अब्बास ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत सत्य, न्याय, सब्र और इंसानियत की रक्षा का प्रतीक है। तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा बाजार, महराजगंज तराई, जरवा, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, पेहर बाजार, महदेइया, सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार आदि क्षेत्रों में भी मातमी जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया।




चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर



जिले में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जिले के सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुलूस मार्ग का लगातार भ्रमण करते रहे। जुलूस मार्ग के साथ सभी चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अधिकारी भी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

फोटो-20-बलरामपुर के रनियापुर में रखा ताजिया ।-संवाद

फोटो-20-बलरामपुर के रनियापुर में रखा ताजिया ।-संवाद

फोटो-20-बलरामपुर के रनियापुर में रखा ताजिया ।-संवाद

फोटो-20-बलरामपुर के रनियापुर में रखा ताजिया ।-संवाद

फोटो-20-बलरामपुर के रनियापुर में रखा ताजिया ।-संवाद

फोटो-20-बलरामपुर के रनियापुर में रखा ताजिया ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed