सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The scorching sun brought life to a standstill, and the weather added to the woes

Balrampur News: तेज धूप से थमा जनजीवन, मौसम ने बढ़ाई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun brought life to a standstill, and the weather added to the woes
फोटो-18-बलरामपुर में कड़ी धूप से बचने के लिए छाता और दुपट्टा का सहारा लेते विद्यार्थी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दोपहर में तेज धूप और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखने लगा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Trending Videos

मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर भी दिन में यात्रियों की आवाजाही कम हो जाती है, जिससे वहां माहौल सूना नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना व्यापारी अजय गुप्ता ने बताया कि दोपहर में ग्राहक नहीं आते, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। अब शाम को ही थोड़ी बहुत बिक्री हो पाती है। दोपहर में स्कूलों में छुट्टी के समय बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान नजर आ रहे हैं। छाता, दुपट्टा और अन्य माध्यमों से बच्चों को धूप से बचाने की जुगत अभिभावक लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed