{"_id":"6a7cb0469eca5215f309cbec","slug":"the-tiranga-yatra-created-a-buzz-in-rural-areas-balrampur-news-c-99-1-brp1010-153162-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ग्रामीण इलाकों में रही तिरंगा यात्रा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ग्रामीण इलाकों में रही तिरंगा यात्रा की धूम
Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-36-बलरामपुर के तुलसीपुर में तिरंगा यात्रा निकालते लोग ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले के ग्रामीण इलाकों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों, स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।
तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पचपेड़वा के गनेशपुर में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने इसे राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन बताते हुए लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
रेहराबाजार में विधायक रामप्रताप वर्मा और सांसद प्रतिनिधि यूपी सिंह ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ तिरंगे के सम्मान का संकल्प लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
जरवा क्षेत्र में नौवीं वाहिनी एसएसबी के जवानों और प्राथमिक विद्यालय कन्हाईडीह के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। जवानों और बच्चों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया।
गैड़ास बुजुर्ग में ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।