{"_id":"69b6e9c38fe250605b02ac4d","slug":"three-ayurvedic-hospitals-will-get-electricity-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144506-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों को मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों को मिलेगी बिजली
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुर्वेदिक अस्पतालों के विद्युतीकरण की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए आयुष विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों में बिजली पहुंचने से अस्पताल की सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
आयुष विभाग की तरफ से पिछले वर्ष आयुर्वेदिक अस्पताल जरवा, बसंतपुर व रमईडीह को बिजली से रोशन करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। मरीजों के हित को देखते हुए शासन से स्वीकृति देते हुए चार लाख 27 हजार रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। बजट मिलने के बाद अब आयुष विभाग ने विद्युतीकरण के लिए कवायद शुरू कर दी है। अब तक अस्पताल में बिजली न होने के कारण दवाओं के भंडारण में कठिनाई होती है और रात के समय मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं।
आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश चौधरी ने बताया कि अस्पताल में बिजली पहुंचने पर आधुनिक चिकित्सा संसाधनों का उपयोग संभव होगा, जिससे निदान और उपचार की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मरीजों और कर्मचारियों को सुरक्षित और आरामदायक वातावरण भी मिल सकेगा। विद्युतीकरण होने से आयुर्वेदिक दवाओं का सुरक्षित भंडारण में भी मदद मिलेगी।
चल रही है प्रक्रिया
तीन अस्पतालों के लिए बजट मिला है। एस्टीमेट के आधार पर विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
- डॉ. दिग्विजय नाथ, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
Trending Videos